अमर उजाला ब्यूरो
चिनैनी। कस्बे में सोमवार को कांग्रेस की मासिक बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत मुख्य मेहमान रहे। इस दौरान क्षेत्र की कई समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही अधर में लटकी परियोजनाओं को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।
बैठक में कहा गया कि पीएमजीएसवाई की सड़कें, जिनका कार्य अभी भी मौजूदा सरकार में पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र में बसने वाले लोगों को आज भी पैदल ही सफर तय करना पड़ता है। बैठक में सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी को भी उजागर किया गया, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस मौके पर कहा गया कि पिछली सरकार में कुद, धनास में नियाबत खोलने की घोषणा हुई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने अभी तक उस पर कोई कार्य नहीं किया है, जबकि सीडी ब्लाक भी धनास, कुद मरोठी में सेंक्शन हुए थे, जो भी अभी कार्य नहीं कर रहे। वहीं पूर्व विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि गठबंधन सरकार किए गए वायदे पूर करने में विफल साबित हो रही। बैठक में लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याएं जल्द दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में गोपाल मंगोत्रा, मोहन लान गुप्ता, विनोद माथूर, अशोक कुमार, नीरज थापा, मोहम्म्द रफीक, मस्त राम, रतन लाल व अन्य मौजूद थे।