जम्मू। पौनी चक पुलिस चौकी अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में वालंटियर रिटायर्ड पुलिस हेड कांस्टेबल का शव उसके घर से मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखवाया है। शव की पहचान चांद जी (53) निवासी पौनी चक्क के रूप में हुई है।
शनिवार शाम आसपास के रहने वाले लोग चांद जी के पास किसी काम से गए, तो घर के अंदर वह अचेत अवस्था में पड़े थे। वे घर में अकेले रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी पहुंचाया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। ब्यूरो