अमर उजाला ब्यूरो
बाड़ी ब्राह्मणा। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार हाईवे पर अपने आगे चल रही एक टाटा मोबाइल के पीछे टकरा गई। जिससे कार में सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार जेके-02 बीएम 2321 सांबा से जम्मू की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार बाड़ी ब्राह्मणा के करथोली के पास पहुंची। तो अपने आगे चल रही टाटा मोबाइल जेके-02 बीआर 5163 की पीछे टकरा गई। कार में एक महिला और बच्चे समेत 4 लोग सवार थे। बताया गया है कार की गति काफी तेज थी और जैसे ही कार टाटा मोबाइल के साथ टकराई और तो कार के एयर बैग खुल गए। जिससे कार सवार बाल-बाल बच गए।