रामबन। रामबन जिला अंतर्गत पड़ने वाले धर्मकुंड के कंगा से अपहृत किशोरी को पुलिस ने जम्मू के एक होटल से बरामद कर लिया। उसे जरूरी जांच के बाद परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।
पुलिस में दर्ज केस के मुताबिक कंगा की रहने वाली चौदह वर्षीय किशोरी का जम्मू के गोल गुजराल निवासी युवक काका ने अपहरण कर लिया। परिवार के लोगों ने जब केस दर्ज करवाई तो पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जम्मू के एक होटल से युवती को बरामद कर लिया। जबकि आरोपी युवक फरार होने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। ब्यूरो