आरएस पुरा। गांव चक्क मोहम्दयार में देर शाम तीन युवकों ने किराने की दुकान चलाने वाले कुलवीर सिंह पर हमला कर उनसे नकदी लूट ली। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।
वीरवार देर रात कुलवीर के पास कार लेकर तीन युवक पहुंचे। उन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने कुलवीर पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। तीनों आरोपियों ने दुकान के गल्ले में रखी नकदी लूट ली। इसके बाद वह मौके से भाग निकले। बाद में गांव के लोगाें ने कुलवीर के घायल होने की जानकारी पूर्व सरपंच सरताज सिंह को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कुलवीर को उपजिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। सूचना पर पुलिस ने आसपास के गांव में पहुंचकर हमलवरों की तलाश के लिए अभियान चलाया। गांव की पंचायत के पूर्व सरपंच सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। ताकि इस तरह की घटनाएं न घटे। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।