फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग रेंज शुरू करने से फिर भड़की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यौड़ियां।
कलीठ फायरिंग रेंज को शुरू करने के विरोध में गांव ढोक खालसा की महिलाओं ने वीरवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। उन्होंने फायरिंग रेंज को बंद करने को कहा।
विज्ञापन

वीरवार को गुस्साई महिलाओं ने कहा कि रेंज को फिर से शुरू किया गया तो वह जोरदार आंदोलन करेंगी। बताया कि इस फायरिंग रेंज की वजह से काफी नुकसान सह चुके हैं। इसलिए इसे शुरू नहीं करना चाहिए। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र के कुछ लोग सेना को फायरिंग करने के लिए क्लीयरेंस दे रहे है लेकिन अधिकतर लोग नहीं चाहते की कलीठ फील्ड में इसे शुरू किया जाए। इसकी वजह से गांव के बीस लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। कहा कि इस रेंज से एक किलोमीटर की दूरी पर चिकित्सा केंद्र और हाईस्कूल है। फायरिंग होने के दौरान बच्चों को खतरा रहता है। जब से यह रेंज बंद हुई तब से बेहतर जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी की वह कलीठ रेंज को शुरू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें