फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के पास से बरामद हुई ऐसी चीज, देखकर उड़े पुलिस के होश

विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला पुलिस ने ड्रग माफिया पर नकेल कसते हुए वीरवार को चार आरोपियों को दो किलो सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों में दो महिलाओं सहित एक एसपीओ और एक दवाई विक्रेता शामिल हैं। इनके पास से 24 नशीले कैप्सूल भी जब्त किए गए। पहली बार किसी महिला को चरस की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अबरार अहमद चौधरी ने कहा कि थाना प्रभारी को जैसे ही सूचना मिली कि दो महिलाएं छात्रू उपजिला से चरस का व्यापार करने किश्तवाड़ आई हुई हैं। इस महिला पुलिस कर्मी लेकर स्थानीय ओम महता मार्ग पर चौकसी बढ़ा दी। दो महिलाओं से तलाशी के दौरान एक किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी महिलाओं की पहचान गुलशना बेगम और जाहिदा बेगम दोनों निवासी देलर छात्रू के रूप में की गई।

इसी प्रकार एक और अभियान के तहत बुनस्थान के पास एक एसपीओ से तलाशी के दौरान 300 ग्राम चरस बरामद हुई। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी के अनुसार उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी एसपीओ उसकी पहचान अमित सिंह उर्फ मसतान सिंह निवासी डूल किश्तवाड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन


तीसरे अभियान में गुप्त सूचना के आधार पर शहर से कुछ ही दूरी पर नागनी गांव में एक मेडिकल दुकान पर छापा मार कर 24 स्ट्रिप्स टॉप स्पास के कैप्सूल बरामद किए गए। दुकान मालिक मनोज कुमार उर्फ बाबा निवासी नागनी के खिलाफ भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

जिला एसएसपी अबरार अहमद चौधरी ने कहा कि पहले मर्द इस तरह का धंधा करते थे। अब इसमें महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। यह चिंता का विषय है। ढाई माह से लगातार अभियान के तहत दो दर्जन से भी अधिक लोगों को नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें