बाड़ी ब्राह्मणा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने कहा है कि सरकार ने किसानों को आधुनिक तकनीकों के बारे में शिक्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि किसान स्वयं को आधुनिक ज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा से समर्थ बनाएं। गंगा ने बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर से किसानों को एमआईडीएच तथा एटीएमए केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत बागवानी क्षेत्र में आधुनिक हस्तक्षेपों पर प्रशिक्षण के लिए सरोर से 30 किसानों के एक समूह को रवाना करने से पहले किसानों से बातचीत करते हुए कही। बागवानी विभाग द्वारा शुरू किए गए पांच दिवसीय दौरे के दौरान किसानाें का यह समूह पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना, आरएचआरएस गंगिया, इंडो इटेलियन सिट्रस एस्टेट बुंगा होशियारपुर, सीएसकेवीवी पालमपुर तथा विभिन्न सफल बागानों का दौरा करेगा। इस मौके पर मुख्य बागवानी अधिकारी सांबा सीएल शर्मा आदि मौजूद रहे।