फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा।
विज्ञापन

श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को नगर कीर्तन निकाला गया। जो कई गांव से होते हुए कस्बे में पहुंचा। इस दौरान नगर के लोगों ने जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया। नगर कीर्तन आल जेएंडके लबाना समाज सुधार सभा ने गांव कोटली शाहदौला के गुरुद्वारे से निकाला। कीर्तन के जरिए गुरु का संदेश दूर-दूर तक पहुंचाया गया।
गुरुद्वार प्रबंधक कमेटी जम्मू के प्रधान जगजीत सिंह जग्गा की अध्यक्षता में निकाले गए नगर कीर्तन में सबसे आगे मोटरसाइकिलों पर सवार युवा गुरु के नाम के जयकारे लगा रहे थे। नगर के लोगों ने नगर कीर्तन में शामिल पालकी साहिब के दर्शन किए। कोटली शाहदौला से शुरू हुआ कीर्तन गांव गेगिया, ठिकरिया, मुख्य बाजार से होते हुए सेंट्रल गुरुद्वारे में पहुंचा। पालकी के आगे चल रहे पंज प्यारो का कई स्थानों पर लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। कीर्तन के दौरान युवाओं ने तलवारबाजी, गतका सहित कई प्रकार के करतब दिखाकर लोगों को हैरान किया। सबसे आगे एक वाहन पर नगाडे़ बजाकर गुरु का संदेश दूर-दूर तक पहुंचाया गया। खालसा पंथ के जयघोष लगाए जाने के साथ प्रचारकों ने सिख धर्म के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने के साथ रागियों ने शबद कीर्तन सुनाकर गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए साथ चल रही संगत गुरु के नाम का जपते हुए नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

एससी एडवाइजरी बोर्ड के उप चेयरमैन भूषण लाल डोगरा, भाजपा एससी मोर्चा के राज्य उपप्रधान कर्ण भगत, लोकजन शक्ति पार्टी के आरएस पुरा ब्लाक प्रधान आरिफ चौधरी सहित कई पार्टियों के नेताओं ने कीर्तन में चल रहे संगत का अभिनंदन करने के साथ माथा टेका व आशीर्वाद प्राप्त किया। कईस्थानाें पर खानपान के स्टाल लगाए जाने के साथ नगर कीर्तन में शामिल संगत को जलपान कराया गया। इस दौरान कई सामाजिक संगठन व ग्रामीणों की ओर से कस्बे व गांव में कई स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन

सिख समाज के प्रचारकाें सहित टाढ़ी जत्थे सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू के प्रधान जगजीत सिंह जग्गा आदि ने गुरु गोबिंद सिंह की जीवनी व सर्वोेच्च बलिदान पर प्रकाश डालते हुए सभी वर्ग के लोगों को खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर निकाले गए नगर कीर्तन की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें