फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नीटॉप में होगी फुल इंटरटेंमेंट और मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटॉप में नए साल पर फुल इंटरटेंमेंट और मस्ती होगी। इसके लिए पत्नीटॉप डेवलपमेंट अथारिटी और पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। सैलानियों के थिरकने के लिए यहां पर फायर कैंप और डीजे का इंतजाम किया गया है। वीआईपी पार्क को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन

नए साल के आगमन से पूर्व ही पत्नीटॉप में सैलानियों का तांता लग चुका है। सैलानियों की बढ़ती आमद के चलते पत्नीटॉप के ज्यादातर होटल पैक हो चुके हैं। होटल मालिकों ने सैलानियों के लिए 31 दिसंबर की रात को विशेष इंतजाम किया है। नववर्ष की रात को सैलानियों के लिए कई होटलों में जहां कैंप फायर का इंतजाम किया गया है, वहीं डीजे की सुविधा भी की गई है। इसके अलावा होटलों की तरफ से सैलानियों के लिए कुछ सुविधाएं दी गई हैं। पत्नीटॉप डेवलपमेंट अथारिटी और पर्यटन विभाग ने भी नए साल पर ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को यहां खींचने के लिए फायर कैंप और डीजे की व्यवस्था की है। दूसरी तरफ सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पत्नीटाप के होटल मैनेजर राजेश ठाकुर ने बताया कि इस बार भी उन्होंने अपने होटल में सैलानियों के लिए विशेष इंतजाम में रात को डिनर का प्रोग्राम रखा है। डिनर उनके होटल के ग्राहकों के लिए विशेष रूप से है ताकि साल के अंतिम दिन सैलानियों को विशेष सुविधा दी जाए। वहीं रंगील सिंह ने बताया कि उनका होटल 31 दिसंबर के लिए पूरी तरह से पैक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें