फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस दुर्घटनग्रस्त होने से 24 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सीमावर्ती जिला पुंछ से जम्मू की और जा रही एक बस वीरवार को शहर के कल्लर क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार 24 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस सुबह करीब सात बजे पुंछ से निकल कर जम्मू की और जा रही थी। बस जब राजोरी जम्मू हाईवे स्थित शहर के कल्लर इलाके में पहुंची। सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देते समय चालक अपना संतुलन खो बैठा। बस सड़क से खिसक कर करीब 30 फूट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार करीब 24 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा महमूद अहमद के अनुसार जिला अस्पताल में उपचाराधीन सभी घायलों का उपचार जारी है व हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया है। मौके से फरार बस चालक को गिरफ्तार करने के लिए अभियान छेड़ दिया गया है।

कौन कौन है घायल
विपन कुमार निवासी चटयाड़, नहीम अखतर निवासी मेंडर, राहिला कोसर, शमीम अखतर निवासी कल्लर, , पंकज कमुार निवासी राजभाग कठुआ, मोहम्मद सलीम निवासी पुंछ, शाह बानू निवासी पुंछ, अजीम उल हक्क निवासी चिंगस, गोपाल मंडल, सोम राज निवासी डुंगी गराती, मोहम्मद रफीक निवासी पुंछ, गुलाम फातीमा निवासी कल्लर, कामरान अजीज निवासी नौशेरा, अमित कुमार और प्रवीन अख्तर निवासी लोवरकोट, ताहिर बश्सीर निवासी नौशेरा, नाशित बेगम व गुलजार बेगम निवासी डंडेसर, राज कमुार निवासी डुंगी गराती, फजल हुसेन निवासी नौशेरा, सुमन बाला निवासी पुंछ, राजिंद्र कुमार निवासी सुर्नकोट और जहीर अखतर निवासी मेंडर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें