संत रोचा सिंह ट्रस्ट ने सीमा पार जाने की मांग कीमीरां साहिब। संत रोचा सिंह ट्रस्ट के राज्य सचिव कामरेड़ सरूप सिंह की अध्यक्षता में सिंबल कैंप की वार्ड चार में बैठक का आयोजन किया गया और सीमा पार गुरु की गद्दी के दर्शन करने के लिए जाने की मांग की।
ट्रस्ट के कुंदन लाल शर्मा, गुरदीप सिंह, रविंद्र सिंह, संतोख सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड स्वरूप सिंह ने कहा सात वर्ष पूर्व जम्मू संभाग के 122 सिख यात्रियाें ने रावलाकोट में गुरू की गद्दी के गुरू द्वारे में दर्शनों के लिए आवेदन किया था। इसके बावजूद संगत को वहां दर्शनाें के लिए पाकिस्तान की सरकार की और से वीजा नहीं दिया गया। उन्हाेंने राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से आग्रह करते हुए कहा कि सिख यात्रियों का पाकिस्तान के लाहौैर में ननकाना साहिब दर्शनों के लिए भेजा जाता है। पाक अधिकृत कश्मीर में उनके धार्मिक स्थान के दर्शनों के लिए पाकिस्तान सरकार की और वीजा नहीं दिया गया। इसका समाधान किया जाए ताकि लोगाें की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। ट्रस्ट के प्रवक्ता कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि इस संबंध में केंद्र की पूर्व सरकारों के विदेश मंत्रियों सहित प्रधानमंत्री से मिल कर पाकिस्तान सरकार द्वारा वीजा दिलवाए जाने का आग्रह किया गया। पाक अधिकृत कश्मीर से राज्य से मुस्लिम धर्म के लोग आ जा रहे हैं। उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने नरेंद्र मोदी की सरकार से पाकिस्तान सरकार से वीजा दिलवाए जाने की मांग की ताकि संत रोचा सिंह की गद्दी के दर्शन कर सके। बैठक में कई सिख बिरादरी के लोग भी शामिल थे। जिन्हाेंने सात वर्ष पूर्व वीजा के लिए आवेदन किया था।