फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आरएस पुरा। पुराने पिंड चौक में नेकां अध्यक्ष व सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला का भारतीय जनता पार्टी के शहर प्रधान इंद्रजीत सूदन की देखरेख में पीओके पर दिए गए बयान का विरोध जताते हुए पुतला फूंका। कार्यकर्ता ने नेका अध्यक्ष के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की।
सोमवार को किए गए प्रदर्शन के दौरान सूदन ने कहा कि अब्दुल्ला सता न होने के कारण बौखलाहट में अधिकृत कश्मीर को पाक का हिस्सा बताकर राष्ट्रभक्तों की भावनाआें से खिलवाड़ करने में लगे हैं। इससे नेकां का असली चेहरा लोगाें के सामने आया। उन्होने कश्मीर में हालात खराब करने के लिए नेशनल कांफेंस को इसका जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य वक्ताओं ने कहा कि कश्मीर में अलग, जम्मू तथा दिल्ली में अगल-अलग बातें कह देश के लोगाें को गुमराह करने के सिवा नेकां नेताओं ने कुछ नहीं किया। केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उमर अब्दुल्ला विदेश मंत्री बनने पर भाजपा व संघ नहीं दिखा। अब जम्मू संभाग के देशभक्त लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा जिसको लेकर उन्होंने नेकां जैसी राजनीतिक पार्टी के नेताओ का विरोध करने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता व कस्बे के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें