फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अस्पताल के फर्श पर बच्चे को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बनी।
विज्ञापन

एक ओर जहां सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, वहीं जिला के दूरदराज इलाके बनी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। हर आम-ओ-खास के लिए सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा करने और अस्पताल में ही महिलाओं को प्रसव करवाने की नसीहत देने वाले स्वास्थ्य विभाग की पोल सोमवार सुबह खुल गई। प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची एक महिला ने दो घंटे तक अस्पताल की तरफ से कोई मदद नहीं मिलने पर फर्श पर ही बच्ची को जन्म दिया।
मामला बनी के उपजिला अस्पताल का है, जहां महिला नैनो देवी पत्नी मान सिंह निवासी बरमोता को रात तीन बजे के लगभग प्रसव पीड़ा के बाद लाया गया था। महिला के पति मान सिंह ने बताया कि रात तीन बजे लगभग जब वो अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हुआ बिल्कुल इसके विपरीत। वे करीब दो घंटे तक उपजिला अस्पताल के अलग-अलग कमरों में स्टाफ को तलाशते रहे, लेकिन कोई भी स्टाफ उनकी सुध लेने नहीं आया। मान सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे के लगभग कड़ाके की सर्दी में महिला ने फर्श पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। फर्स पर नवजात बच्ची के जन्म देने की खबर लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में अस्पताल स्टाफ पहुंचे और महिला और बच्ची को संभालने लगे। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी अस्पताल में पहुंचे और इस लापरवाही पर रोष जताया।
विज्ञापन

महिला के पति मान सिंह ने बताया कि बच्ची के जन्म के बाद पहुंचे स्टाफ ने उनसे यह पूछा कि इलाज सही से मिला है कि नहीं। उन्होंने मान सिंह से अंग्रेजी में लिखे एक पत्र पर भी हस्ताक्षर करवाए। पत्र में जो लिखा गया था उसका आशय यह था कि जच्चा-बच्चा की देखभाल सही तरीके से हुई और मान सिंह को अस्पताल प्रशासन से कोई शिकायत नहीं है। मान सिंह ने बताया कि फिलहाल उनकी नवजात बेटी और मां दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं, लेकिन ऐसे मामलों में जान पर भी बन सकती थी।
भाजपा के बनी मंडल प्रधान ठाकुर दास ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद वे अस्पताल पहुंचे थे जिसके बाद एसडीएम बनी के संज्ञान में भी मामला लाया गया था। उन्होंने जांच का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचकर अस्पताल से महिला को कंबल उपलब्ध करवाया गया और जो भी मदद संभव होगी की जाएगी।

दो दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
उप जिला अस्पताल बनी में सोमवार की सुबह फर्श पर बेटी को जन्म देने का मामला स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव तक पहुंच गया। पीड़िता के परिजन मदनलाल ने लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद शिकायत का कड़ा संज्ञान लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग के प्रधान सचिव ने सीएमओ कठुआ को दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में इस तरह की लापरवाही का मामला सामने आया है। इसकी जांच करनी चाहिए। जिला उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच के संबंध में लिखा जाएगा।
-जीवनलाल, विधायक, बनी

सीएमओ का बयान
मेरे संज्ञान में शाम को ही मामला आया है। इसे लेकर जल्द ही जांच भी शुरू कर दी जाएगी। इसके जिए टीम बनाई जाएगी और जांच होगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-अशोक चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें