फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
शहर के पक्का डंगा में दुकान चलाने वाले एक कारोबारी पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। बुधवार को महिला के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। बहरहाल, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले कारोबारी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी के लिए उसने पति तक को त्यागने का मन बना लिया। लेकिन अभी वह मनमानी कर रहा है। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। महिला मूल रूप से दूसरे जिले की है, जो इस समय जम्मू के एक बाहरी इलाके में रहती है। महिला का मेडिकल भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें