फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवती नगर में सीआरपी की 5 कंपनियां तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप भगवती नगर की सुरक्षा में सीआरपीएफ की पांच कंपनी तैनात की गई है। वीरवार को सीआरपीएफ के आईजी एवी चौहान ने बेस कैंप का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जवानों के ठहरने के स्थान, सुरक्षा प्वाइंट तथा सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की।
आईजी ने भगवती नगर में ठहरे जवानों से सुरक्षा की तैयारियों को लेकर जानकारी हासिल की। मोर्चे भी देखे। साथ ही पूछा कि मोर्चों पर संवाद के लिए क्या साधन हैं। उन्होंने इन मोर्चों पर फोन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए जनरेटर की व्यवस्था करने को कहा ताकि किसी भी आपात स्थिति में बिजली कटौती बाधा न बन सके। इस दौरान उन्होंने जवानों को पूरी तरह मुस्तैद रहने और लोगों की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखने की हिदायत दी। आधार शिविर के साथ ही आस पास के इलाकों में भी पैनी निगाह रखने को कहा। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न रहने पाए, इसके लिए नियमित रूप से डॉग स्क्वायड की मदद से चेकिंग करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे के दौरान आईजी ने जवानों के लिए बने खाने का स्वाद भी चखा। साथ ही जवानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए आवश्यक इंतजाम करने की हिदायत दी। दौरे में उनके साथ डीआईजी जोगिंदर सिंह और राकेश सेट्ठी भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें