पुंछ। सोमवार को एक बार फिर पुंछ-रावलाकोट बस सेवा चलाई गई। इस दौरान अपनों से मिल कर अथवा अपनों से मिलने के लिए 136 भारत-पीओके नागरिक चक्का द बाग के रास्ते नियंत्रण रेखा के आरपार हुए। सगे-संबंधियों ने नम आंखों से उस पार जाने वालों को विदा किया।
सुबह और शाम के समय पुंछ नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम, जहां से पुंछ-रावलाकोट बस सेवा चलती है, वहां मार्मिक दृश्य देखने को मिला। पहले भारत की तरफ से 87 लोग बस से उस पार गए, जिनमें तीन भारतीय नागरिक पहली बार पीओके में रिश्तेदारों से मिलने के लिए गए, जबकि 81 पीओके नागरिक भारत में बसे रिश्तेदारों के पास एक माह बिता कर लौटे।
वहीं उस पार से बस में सवार होकर 49 लोग इस पार पहुंचे। 28 पीओके नागरिक पहली बार रिश्तेदारों से मिलने के लिए इस पार आए। 28 भारतीय नागरिक पीओके में बसे अपने रिश्तेदारों के पास एक सप्ताह बिता कर लौटे।