फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोहली अस्पताल में जनवरी तक भर दिए जाएंगे सभी रिक्त पद

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बनी/बसोहली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने शनिवार को कठुआ जिले के अपने दौरे के दूसरे दिन सीएचसी बनी और उपजिला अस्पताल बसोहली का दौरा कर वहां मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने बसोहली उपजिला अस्पताल में रिक्त पदों को जनवरी तक भरने का आश्वासन दिया।
मंत्री ने ओपीडी, आईपीडी और जनरल वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों और चिकित्सकों के साथ बातचीत की। अस्पताल की कार्यप्रणाली पर संतुष्टि जताते हुए मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से स्वास्थ्य संस्थान में साफ-सफाई पर बल देने के लिए कहा। बाली भगत ने बताया कि सीएचसी के लिए 3 करोड़ 8 लाख की लागत से सीएचसी के नये भवन हेतु डीपीआर तैयार की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त सीएचसी बनी में शीघ्र ही एक गायनोलोजिस्ट नियुक्त होगा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा निदेशक जम्मू से विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में नियुक्त करते समय स्थानीय चिकित्सकों को महत्व देने के लिए कहा। उन्होंने 14 लाख रुपये की राशि से सीएचसी बनी के लिए एक एंबुलेंस भी मंजूर की।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को बसोहली पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने उपजिला अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। इस मौके पर कई प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे भेंट कर समस्याएं बताईं। शम्मी सपोलिया, वेद मनकोटिया, शिव कुमार पाधा ने बसोहली उपजिला अस्पताल में रिक्त पदों को भरने की मांग की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से अस्पताल में और बेहतर सुविधाएं देने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने जनवरी माह तक अस्पताल में सभी रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बाली ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की नीति के अनुसार स्थानीय स्टाफ को उनके ही निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में तैनात किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। लोगों की मांग पर चिकित्सालय के बाहर शौचालय बनवाने के लिए कदम उठाया जाएगा। बीएससी नर्सिंग कालेज को डिस्ट्रिक हेडक्वार्टर पर खोलने हेतु प्रोपोजल बनाए जाएंगे। जच्चा-बच्चा हास्पिटल के लिए प्रपोजल बनाया जाएगा। क्षेत्र के दूरदराज इलाके सलोआ के लोगों ने मंत्री को ज्ञापन देकर सलोआ में डिसपेंसरी खोलने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें