फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मार्ग से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश,

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के बाहर वाहनों के अवैध अतिक्रमण को हटाने के बाद जिला प्रशासन ने अब शहर की अन्य सड़कों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। शनिवार को जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया ने सहायक आयुक्त राजस्व, तहसीलदार कठुआ और नगर परिषद कठुआ के कार्यकारी अधिकारी के साथ कोर्ट रोड का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लगी रेहड़ियों को हटवाकर नई सब्जी मंडी में लगवाने और दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि प्रशासन की मुहिम को सहयोग दें। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किए जाने से आम लोगों को ही सहूलियत होगी। प्रशासन द्वारा चिह्नित पार्किंग स्थलों में ही वाहनों को पार्क किए जाने की भी अपील की गई। इसके उपरांत नगर परिषद कठुआ के कार्यालय में पहुंचे जिला उपायुक्त ने कार्यालय परिसर में फैली गंदगी पर विभागीय अधिकारी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी जिस विभाग के पास है, उसका अपना परिसर ही साफ नहीं है। उन्होंने दो दिन के भीतर कार्यालय परिसर में जमा कचरे को हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें