फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफ्यू जियों को दिया जाए मालिकाना हक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
आरएस पुरा। पाक अधिकृत कश्मीर से 1947 में आए रिफ्यूजियों की बस्तियाें में मकान बनाने और राज्य सरकार द्वारा अलाट जमीन का मालिकाना हक दिए जाने की मांग की। इस मामले में एसडीएम आरएस पुरा को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

आरएस पुरा जिला भाजपा प्रधान बृजेश्वर सिंह राणा, सेवा मुक्त डीएसपी अवतार सिंह, हेमराज शर्मा, मनोज कुमार, यशपाल सिंह, हरजीत, गुरजीत आदि ने एसडीएम आरएस पुरा नरेश शर्मा को सौंपे ज्ञापनपत्र में मांग करते हुए कहा कि अपना घर व जमीन आदि छोड़कर अधिकतर लोगों के जम्मू में आकर बसे। राज्य सरकार द्वारा भौर कैंप, गोल गुजराल, सिंबल कैंप, चट्ठा, इंदिरा नगर, रेलवे पटरी, रंगपुर बस्ती आदि में रहने के लिए भूमि मुहैया करवाई गई। अभी तक इस भूमि का पाक अधिकृत कश्मीर से आए विस्थापितों को मालिकाना हक नहीं दिया गया। जिसके चलते उन्हें बैंक आदि से ऋण नहीं मिल पाता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनके परिवार के लोगाें को पक्के मकान बनाए जाने के लिए मुहैया करवाई गई भूमि का मालिकाना हक दिया जाए। ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलने में हो रही परेशानियाें से निजात मिल सके। एसडीएम आरएस पुरा नरेश शर्मा ने पाक अधिकृत कश्मीर के रिफ्यूजियों के शिष्टमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि जिलाधीश जम्मू को ज्ञापन भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें