अमर उजाला ब्यूरो
बाड़ी ब्राह्मणा। रेलवे ट्रेक 89.09 किलोमीटर समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश दत्त निवासी टिकरी उधमपुर के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही जीआरपी बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस पोस्ट के जवानों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को जम्मू के राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।