फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी और जीएसटी पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर।
विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा-पीडीपी सरकार को तमाम मोर्चों पर असफल बताते हुए आरोप लगाया है कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है। पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा एक साल पहले की गई नोटबंदी और हालिया जीएसटी के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है।
धर्मकोट गांव में कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व मंत्री राज्य डाक्टर मनोहर लाल शर्मा ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा और पीडीपी ने लोगों से जो वादे किए थे, वह उन्हें पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही हैं। यही वजह है कि आज कश्मीर में पीडीपी और जम्मू में भाजपा के विरुद्ध आवाजें उठने लगी हैं। जिन लोगों ने पहली बार भाजपा को भारी बहुमत देकर विधानसभा में पहुंचाया था, वही लोग आज भाजपा को सबसे अधिक कोस रहे हैं, क्याेंकि भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। आज प्रदेश में बेराजगारों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। दिहाड़ीदारों को वेतन मिले कई कई साल हो चुके हैं। जम्मू संभाग के साथ पहले से ज्यादा भेदभाव हो रहा है। मगर भाजपा कुर्सी की खातिर खामोश बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार की नोटबंदी और जीएसटी के फैसले की अलोचना करते हुए कहा कि नोटबंदी के एक साल बाद भी लोगों को कई दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। विशेषतौर पर गरीब, मजदूर और किसान को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जीएसटी से महंगाई कई गुना बढ़ गई है, मगर सरकार अब भी लोगों को सब्जबाग दिखला रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को समझें और अपना अधिकार पाने के लिए कांग्रेस का साथ दें, ताकि उनके सपनों को साकार किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें