फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोहली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बसोहली।
एडीसी कार्यालय में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त जिला उपायुक्त संजय गुप्ता ने क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा क्षेत्र के नागरिकों को पेश आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश जारी किए।
अधिकारी ने ईओ नगर कमेटी को बसोहली में सीवरेज सिस्टम स्थापित करने के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश जारी किए। इसके अलावा उन्होंने नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी, वन विभाग के रेंजर, व तहसीलदार को निर्देश जारी करते हुए कचरा फेंकने के लिए भूमि चयनित करने को कहा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बन रही सड़कों की ज्वाइंट वैरीफिकेशन को पूरा कर लिया गया है। तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण कार्य के लिए ली गई निजी भूमि के मुआवजे के कागजात 15 दिनों में तैयार कर उन्हें सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बसोहली को पीएचसी पलासी, सांधर ,हटट, के अलावा सब सेंटर द्रमण की इमारतों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने तथा पीएचसी करणवाडा, व महानपुर की इमारतों में शेष निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश जारी किए। एईई पीडब्ल्यूडी महानपुर को वहां बन रहे गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य को एक महीने में पूरा करने को कहा। जेई पीएचई को डिग्री कालेज, आईटीआई, व उपजिला चिकित्सालय में पेयजल व्यवस्था सुचारु करने को कहा। एडीसी ने बताया कि बसोहली विधायक की सिफारिश के आधार पर बसोहली विधानसभा क्षेत्र मे बिजली आपूर्ति मे सुधार के लिए एक करोड़ रुपये के फंड बिजली विभाग को उपलब्ध करवाए गए हैं। गवर्नमेंट डिग्री कालेज के मैदान की साफ-सफाई करवाने के लिए प्राचार्य डिग्री कालेज को कहा तथा रेंजर वन विभाग को डिग्री कालेज के मैदान के आसपास पौधरोपण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएमओ बसोहली, एईई पीडब्ल्यूडी बसोहली व महानपुर, प्राचार्य डिग्री कालेज, फारेस्ट रेंजर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें