जिले के चंद्रकोट में जम्मू कश्मीर राज्य बिजली विकास निगम (जेकेएसपीडीसी) के कार्यालय के बाहर जेकेएसपीडीसी नीड बेस्ड एवं डेलीवेजर वर्कर यूनियन रामबन जिला अध्यक्ष इबादत अली की अध्यक्षता में 56 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए थे। इसमें नीड बेस्ड एवं डेलीवेजर वर्कर शामिल थे। रामबन जिला के चंद्रकोट में बगलिहार हाइड्रो बिजली पावर प्रोजेक्ट बनाने में वर्करों ने दिन रात मेहनत की। उन्होंने 15 साल से अधिक समय लगा दिया, जबकि अभी तक नियमितीकरण नहीं किया गया।
जिला यूनियन अध्यक्ष इबादत अली ने कहा कि जेकेएसपीडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ शाह फैजल के हस्तक्षेप करने के बाद नीड बेस्ड वर्करों ने हड़ताल खत्म कर दी है। मीडिया प्रभारी गुलशन बेगम ने कहा कि डेलीवेजर वर्करों की हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक हमारे नियमितीकरण के आर्डर हमें नहीं दिए जाते। आखिर में उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द नीड बेस्ड वर्करों को भी भी नियमितीकरण कर देना चाहिए।