रामबन। एनआरएचएम कर्मी समेत दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिले। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक गूल निवासी इम्तियाज हुसैन एनआरएचएम विभाग में तैनात है। उसका दोस्त अमीन लुहार की हालत बिगड़ गई। दोनों को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लाए। जहां इम्तियाज ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी परिजनों को मिलने पर उनमें कोहराम मच गया। अमीन की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि ड्रग्स का ओवरडोज होने के कारण यह घटना घटी है।
खाई में गिरने से मौत
रामबन। पहाड़ी से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके शव को खाई से बरामद किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार एडवा इलाके के रहने वाले श्याम लाल (45) किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान वह खाई में गिर गए।