पाकिस्ताना अधिकृत कश्मीर (पीओके) प्रशासन ने सामान ले जा रहे 20 भारतीय ट्रकों और उनके ड्राइवर को पकड़ लिया है।
पीओके प्रशासन जम्मू और कश्मीर पुलिस द्वारा पकड़े गए अपने एक ट्रक और उसके ड्राइवर को छोड़ने की मांग कर रहा है।
प्रशासन ने पीओके के ट्रक को 100 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ लाने के आरोप में पकड़ा है। पिछली रात को उरी सेक्टर में सलमाबाद ट्रेड फैसिलिटी केंद्र पर पीओके से आए एक ट्रक से 100 किलो ब्राउन शूगर बरामद किया गया था।
बारामूला के उपायुक्त जीके ख्वाजा ने कहा कि इसके बाद पीओके प्रशासन ने 20 से अधिक ट्रकों और उनके ड्राइवरों को कब्जे में लेकर तस्करी में इस्तेमाल किए गए ट्रक को छोड़ने की मांग करने लगे।
उन्होंने कहा कि ब्राउन शूगर के साथ पकड़े गए ट्रक और उसके ड्राइवर के साथ कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि वह पीओके प्रशासन से कहेंगे कि इस मामले में कानून को काम करने दिया जाना चाहिए।
एक गैरकानूनी काम हुआ है और ऐसे में उन्हें ऐसी मांग नहीं करनी चाहिए।