कश्मीर घाटी के बारामुला और बांदीपोरा जिले में शुक्रवार सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया जबकि आतंकियों से लोहा लेते हुए एक जवान शहीद हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया, जबकि इस दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना का 13 राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया। इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
#UPDATE: Encounter between security forces and terrorists in Bandipora (J&K) ends. 2 terrorists killed, an army jawan lost his life.
— ANI (@ANI_news) November 25, 2016
#UPDATE: 2 terrorists and an army jawan killed in an ongoing encounter between terrorists and security forces in Bandipora (J&K).
— ANI (@ANI_news) November 25, 2016