फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

Tue, 17 May 2016 08:01 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
kupwara - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा और दक्षिणी कश्मीर के शोपिया में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। 
विज्ञापन


कुपवाड़ा में लश्कर और शोपिया में हिज्ब आतंकी को ढेर किया गया है। उनके पास से हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुए हैं। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

सैन्य सूत्रों के अनुसार कुपवाड़ा के जूंरेशी जंगल क्षेत्र से सटे एलओसी वाले इलाके में तैनात सेना की 41 राष्ट्रीय रायफल और 16 गढ़वाल के जवानों ने सोमवार देर रात करीब 11:40 पर इलाके में संदिग्ध हरकत देखी। इसके बाद सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की।
विज्ञापन

आतंकी के पास से ह‌थ‌ियार बरामद

मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : FILE PHOTO
इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना के जवानों ने जूंरेशी और मरसारी गांव को घेर लिया। उन्होंने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन, उन्होंने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। कुछ देर तक ऑपरेशन जारी रहा। 

बाद में अंधेरा होने के चलते ऑपरेशन को रोक दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे फिर से ऑपरेशन शुरू किया गया। इस बीच एक आतंकी को ढेर कर दिया गया। मारे गए आतंकी से एक एके-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। 

फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि सूत्रों के अनुसार वह विदेशी आतंकी था, जो लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित था। शुरूआती सूचना के आधार पर इलाके में दो आतंकी थे, जिनमें से एक को मार गिराया है। दूसरे आतंकी की तलाश के लिए देर शाम तक सेना और पुलिस का तलाशी अभियान जारी था। 
विज्ञापन

अन्य आतं‌क‌ियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

- फोटो : ANI
उधर, शोपिया जिले के पहिलपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर सेना की 44 राष्ट्रीय रायफल (आरआर) और एसओजी के जवानों ने घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू की। 

इस बीच जवानों ने उस तरफ फायर किए, जहां उन्हें आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। इस पर सेब के बगीचे में छिपे आतंकियों ने भी फायरिंग की। इसके साथ ही भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। रात भर मुठभेड़ जारी रही। 

इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। सैन्य प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकी की शिनाख्त हिजबुल मुजाहिदीन के फारूक अहमद शेख के तौर पर हुई है। वह नाजिमपोरा कुलगाम का था। उससे एक एके-56 राइफल और अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें