फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल ठंड के कहर से राहत के आसार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में तापमान दिन प्रतिदिन रिकार्ड बनाने पर आमादा है। बुधवार को लगातार चौथे दिन उधमपुर का तापमान शून्य से नीचे रिकार्ड किया गया। सुबह और शाम के समय खून को जमा देने वाली सर्दी से ग्रामीण इलाकों का जनजीवन और भी चरमरा गया है।
विज्ञापन

रविवार से न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। मंगलवार को उधमपुर के मैदानी इलाकों में रात को ही कोहरे ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया था। बुधवार की सुबह होने पर इतना ज्यादा कोहरा था कि सामने से आ रहे दूसरे व्यक्ति को देखना संभव नहीं था। इसी कारण कर्मचारियों को अपने काम पर जाने में परेशानी हुई। सुबह से ही लोग आग जलाकर सर्दी से बचने के लिए उपाय करते नजर आए। दोपहर के समय तेज धूप निकलने पर सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम को सूरज के ढलते ही फिर पहले जैसी स्थिति बन गई। शाम के समय शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग सर्दी से बचने के लिए आग सेकते नजर आ रहे थे। इसके साथ ही पंचैरी, मोंगरी में लगातार चौथे दिन भी प्राकृतिक जल स्रोत जमे हुए नजर आए। ग्रामीणों को पानी की सप्लाई भी देरी से ही मिली। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार अभी लोगों को शुष्क सर्दी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन



चार दिन का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
07 जनवरी 19.3 -0.3
08 जनवरी 20.3 -0.4
09 जनवरी 23.2 -0.1
10 जनवरी 25.6 -0.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें