फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, मामले की जांच जारी

विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

विजयपुर। कस्बे में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लगभग 15 साल शमो (15) पुत्री हीरालाल अपने घर में काम कर रही थी।

विज्ञापन


कुछ देर बाद उसके परिजनों ने देख कि वह अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई है। परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठी। इस पर परिजन उसे विजयपुर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि शमा घर में साफ-सफाई कर रही थी। काफी देर बार जब कमरे से नहीं निकली तो कमरे में जाकर देखा तो वह जमीन पर पड़ी हुई थी। ऐसा लग रहा है कि उसे करंट लगा है।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया मगर वहां डाक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं शमो की मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें