फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने जम्मू में पाक की ओर से बढ़ रहे आतंकवाद पर रैली निकाली और धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

अध्यक्ष अजय डिंपल ने मुख्यमंत्री महबूबा से पीओके पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पाक और चाइना के कब्जे से पीओके, गिलगिट को आजाद करवाया जाए। यहां के लोग आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत पाक से वार्ता करने के बजाए युद्ध की नीति को अपनाए। उन्होंने प्रधानमंत्री से पाक के साथ युद्ध शुरू करने का आग्रह किया है। लोगों ने आजादी के लिए यहां पर पाकिस्तान के झंडे भी जलाए हैं। भारत सरकार लोगों के आंदोलन में सहयोग करे। पीओके को पाक से स्वतंत्र करने की मांग की जा रही है। पीओके के भारत में मिलने के बाद लोगों को उनके अधिकार मिल सकेंगे। इस मौके पर शाम सरूप, राम कपूर, विजय खजुरिया, अशोक खाना, कुलवंत शर्मा, भरत भूषण और बाबू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें