फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बेवजह किया था लाठीचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच पर हमले के बाद हाईवे पर हुए हंगामे और पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए युवकों के मामले पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेमनाथ डोगरा ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने न्याय मांग रहे लोगों पर ही लाठियां भांजी और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। डोगरा ने यह बात हीरानगर के मढीन में बनियाड़ी के पूर्व सरपंच पर एक समुदाय विशेष के हमले के बाद पुलिस द्वारा पकड़े गए युवकों की रिहाई की मांग को लेकर रखे गए धरने में कहीं।
विज्ञापन

उन्हाेंने पूर्व मुख्यमंत्री अमर अब्दुल्ला व फारूक अब्दुल्ला की तुलना भी जिहाद के नाम पर उग्रवाद फैलाने वालों से की। उन्होंने कहा कि रियासत की सरकार ने पत्थरबाजों को छोड़कर जम्मू के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने जिले में हुए मुख्यमंत्री के जनसंपर्क कार्यक्रम में भी समुदाय विशेष को ही प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी, डोगरा सर्टिफिकेट या फिर रोहिंग्या को बसाने के मुद्दों पर कोई बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें