फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाकोट में पेयजल सुविधा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जम्मू/राजोरी। पशु, भेड़पालन एवं मत्स्य मंत्री अब्दुल गनी कोहली और पीएचई मंत्री शाम लाल चौधरी ने मयारी कालाकोट में पेयजल योजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर 1.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इससे दो हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
पानी लाने के लिए पहले लोगों को मीलों का सफर तय करना पड़ता था। योजना का काम शुरू होने पर ग्रामीणों ने भी आभार जताया। कोहली ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। तीनों संभागों के लोगों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने को सरकार वचनबद्ध है। मंत्री शाम लाल चौधरी ने कहा कि लोगों की मांग पर पेयजल योजना का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए बजट मंजूर करवाया गया है। इस दौरान चैनपुर का भी दौरा किया गया। डाक बंगलो कालाकोट में लोगों को भी संबोधित किया। विस क्षेत्र में विकास तेज गति से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। लोग इन योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें