कठुआ। हीरानगर थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव गुड़ा मुंडियां से एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति ने हीरानगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार सुनील कुमार निवासी गुंडा मुंडियां ने पत्नी रीना सलाथिया के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सांबा के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई। रिश्तेदारों से पता करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तो हीरानगर थाने में लापता होने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो