फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में कई लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
भूमि विवाद में उपजे तनाव के लेकर पटोली ब्राह्मणा (दोमाना) में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तेजधार हथियार और ईंट पत्थरों से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को जीएमसी लाया गया है।
पटोली ब्राह्मणा में सोमवार दोपहर के वक्त दो पक्षों में पुराने जमीनी विवाद को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते खूनी संघर्ष शुरू हो गया। तेजधार हथियार और पत्थरों से हुए हमले में उषा देवी (34), रजनी देवी (26) और सुरजीत कुमार (37) तीनों निवासी पटोली ब्राह्मणा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की शिकायत पर दोमाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तीन भाइयों को हिरासत में लिया है। इनमें नरेश कुमार, विजय कुमार और मुकेश कुमार तीनों निवासी पटोली ब्राह्मणा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में हेड कांस्टेबल घायल
जम्मू। भूमि विवाद में कोट भलवाल इलाके में हुई मारपीट में पुलिस विभाग का एक हेडकांस्टेबल बुरी तरह घायल हो गया। हेड कांस्टेबल शुभ कर्ण निवासी कोट भलवाल का जमीनी विवाद में कुछ लोगों से बहस हो गई। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। वर्तमान में शुभ कर्ण 17वीं वाहिनी में एडीजी सुरक्षा के साथ तैनात है। घरोटा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें