फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ कैंपस नहीं बनने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। एनएसयूआई के डाक बंगला में आयोजित कांफ्रेेंस में जिले भर से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं के साथ ही युवाओं की परेशानियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पुंछ में कई वर्षों से बनाए जा रहे जम्मू विश्वविद्यालय के कैंपस की इमारत का निर्माण पूरा न होने पर भी रोष जताया। कांफ्रेंस की अध्यक्षता जिला प्रधान गुलाम नबी नाज, केंद्रीय समिति सदस्य अजय कुमार, रकीब अहमद और अभिनव शर्मा ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शाहनवाज चौधरी, एनएसयूआई के केंद्रीय महासचिव उदय चिब, केंद्रीय सचिव विशाल चौधरी, एनएसयूआई के चुनाव आयुक्त इफ्तिखार अहमद और युवा कांग्रेस के राज्य सचिव अजाज चौधरी मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता रहे। जिले में एनएसयूआई को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सहित सभी ने आने वाले दिनों में शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं को दूर करवाने के लिए एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और कांग्रेस कमेटी द्वारा मिलकर बड़ा आंदोलन करने पर चर्चा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें