फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
नरवाल क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल शहर की नेहरू मार्केट पुलिस चौकी में बतौर सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल तैनात था। पिछले दो दिन से छुट्टी पर था। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांस्टेबल फरमान अली अपनी कार से नरवाल स्थित अपने घर जा रहा था। एक दिन पहले ही वह चंडीगढ़ से लौटा था। शुक्रवार को सुबह नरवाल के पास उसकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया।

हादसा होने के बाद कई लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल को जीएमसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं शहर के संजय नगर इलाके में रजनी शर्मा को एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई। पलोड़ा में राकेश कुमार को बाइक पर जाते ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। दोनों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें