फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे जंगले के कारण आए दिन लोगों को परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। हाउसिंग कालोनी में बीच रास्ते पर टूटे जंगले के कारण आए दिन लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। टूूटा जंगला मौजूदा समय में हादसों को न्योता दे रहा है। रोजाना कोई न कोई वाहन इस जंगले में फंस जाता है जिससे चोटिल होने की आशंका सताती रहती है। लोगों ने टूटे जंगले को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बेली राम ने बताया कि हाउसिंग कालोनी का व्यस्त रास्ता होने का बावजूद भी इस टूटे जंगले को ठीक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि शाम ढलते ही वहां पर गुजरते समय टूटे जंगले का पता नहीं चलता। जिस कारण कई लोग व छोटे बच्चे उसमें गिरते रहते हैं।
प्रशोतम कुमार ने कहा कि पिछले काफी समय से जंगला टूूटा हुआ है। जोकि बीच रास्ते में होने के कारण हादसों को न्योता दे रहा है। कई बार नगर परिषद को इस टूटे जंगले को ठीक किए जाने की मांग की, लेकिन अभी तक जंगले को ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने विभाग से शीघ्र जंगले के ठीक किए जाने की मांग की है। मोहम्मद हुसैन ने कहा कि टूटे जंगले के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में आती है। जब वह पानी से भर जाता है और जंगला टूटे होने के कारण उसमें गिर कर चोटिल होने का खतरा सताता रहता है। रंजीत सिंह ने कहा कि टूटे जंगले के चलते कई बार वाहन इस में फंस जाते हैं। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जाता है। कई बार नगर परिषद को टूूटे जंगले को ठीक करने की गुहार लगा चुके हैं। समस्या के अवगत करवाने के बावजूद भी जंगले को ठीक नहीं किया गया। उन्होंने नप से शीघ्र टूटे जंगले को बदल कर दूसरा जंगला लगाने की मांग की। ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें