फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दोमाना।
जम्मू-अखनूर मार्ग पर वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान लक्की (35) पुत्र विशंभरदास निवासी सुंगल मोड़ अखनूर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लक्की रेलवे स्टेशन के बाहर फ्रूट बेचने का काम करता था। शुक्रवार देर रात वह बाइक से अपने घर जा रहा था। दोमाना स्थित आर्मी गेट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जीएमसी शवगृह में रखवाया। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। दोमाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि शुक्रवार को देर शाम को भी जम्मू-अखनूर मार्ग पर कानाचक्क थाना अंतर्गत दयारन में मोटर साइकिल और टाटा मोबाइल के बीच हुई टक्कर में मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें