जम्मू। शनिवार को छन्नी पुलिस थाने में व्यापारी की शिकायत पर एक दूसरे व्यापारी के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने का मामला दर्ज किया गया है। उसने बताया कि उससे लाखों रुपये लिए गए है, लेकिन मांगने पर वापस नहीं दिए जा रहे हैं। पीड़ित व्यापारी से कहा गया कि उसके बैंक अकाउंट में पैसे डाले गए हैं, लेकिन फर्जीवाड़ा कर पैसे नहीं डाले गए थे। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार शाम लाल निवासी छन्नी ने पुलिस को बताया कि राजन बख्शी ने उससे पैसे लिए थे, लेकिन काफी समय से पैसे वापस मांगने पर उसे लौटाए नहीं जा रहे है। एक बार तो राजन ने पैसे अकाउंट में डालने की बात कही, लेकिन शाम लाल की तरफ से अकाउंट चेक किया गया, लेकिन पैसे नहीं आए थे। इस तरह से उसके साथ हेरफेर लगातार किया जा रहा है। शाम लाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस जांच करने में लगी हुई है।