फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके में आतंकवाद ही नहीं, अपार खूबसूरती भी है

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएंडके में आतंकवाद ही नहीं, अपार खूबसूरती भी है
विज्ञापन

डोगरी संस्कृति की प्रस्तुति से सोनिका शर्मा ने पाया फेस आफ नार्थ का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सिर्फ आतंकवाद नहीं है, बल्कि यहां की खूबसूरती का कोई मायना नहीं है। सेना के हर जवान के लिए जम्मू-कश्मीर उनके घर की तरह है। डोगरी भाषा और संस्कृति में जो प्यार, परंपरा और सौहार्द है वह शायद ही कहीं है। यह कहना है दिल्ली में हुई मिस इंडिया अर्थ 2017 चैंपियनशिप में डुग्गर संस्कृ ति और पहनावे का शानदार प्रदर्शन करके फेस फेस नार्थ का खिताब अपने नाम करने वाली मूल मेरठ निवासी सोनिका शर्मा (38) का। राष्ट्रीय स्तर की इस चैंपियनशिप में जम्मू का प्रतिनिधित्व करके डोगरी ज्वेलरी और वेशभूषा से सोनिका ने फाइनल राउंड में 42 प्रतिभागियाें को पीछे छोड़ने में सफलता पाई।
जम्मू के अखनूर में कार्यरत सेेना में ले. कर्नल योगेश शर्मा की पत्नी सोनिका शर्मा ने पिछले करीब दो वर्ष से अखनूर में रह रही हैं। मेरठ (यूपी) से एमए, बीएड के साथ फैशन डिजाइनिंग करने वाली सोनिका ने बताया कि वह पति के साथ करीब दो वर्षों बाद तबादले पर वहां की संस्कृति को अपनाने का शोक रखती हैं। लेकिन जम्मू में आकर उन्हें डोगरी संस्कृति से ऐसे मंच पर जाकर अपनी प्रस्तुति देने की प्रेरणा मिली। उन्होंने फाइनल राउंड में डोगरी में ही संवाद करने की कोशिश भी की। डोगरी संस्कृति और वेशभूषा के साथ सोनिका ने साक्षात्कार, फिटनेस, फैदर ड्रेस, पारंपरिक, प्रश्न-उत्तर राउंड में शानदार प्रदर्शन कर देशभर के प्रतिभागियों को पछाड़ा। सोनिका ने कहा कि आर्मी बैक ग्राउंड से होने के कारण उन्होंने अनुशासन और बेहतर कार्य प्रबंधन को अपनाकर सफलताएं हासिल की हैं। उन्हें चैंपियनशिप में डोगरी वेशभूषा की प्रस्तुति देकर सुखद अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कई खिताब अपने नाम किए
एक 12 वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटे की मां बनकर भी सोनिका शर्मा कई खिताब अपने नाम कर चुकी है। पुणे में तायरा पेजेंट ट्रेनिंग स्टूडियो में प्रशिक्षण हासिल करने वाली सोनिका ने तायरा क्यून का खिताब अपने नाम किया है। वह पर्यावरण नियंत्रण गतिविधियों के साथ शहीदों की विधवाओं के उत्थान के लिए काम कर रही हैं। वह तीन प्रीमियम हाफ मैराथन में शिरकत कर जम्मू का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें