फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स कटड़ा में लगाए गए चार साप्ताहिक समर कोचिंग कैंप में कटड़ा और आसपास क्षेत्रों के 150 विद्यार्थियों को आर्चरी, फेंसिंग, एथलेटिक्स, शूटिंग, वालीबाल, टेबल टेनिस और बास्केटबाल के गुर सिखाए गए। 8-14 आयु वर्ग में युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में सीईओ अजीत कुमार साहू ने टीम स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समर कोचिंग कैंप में लड़कों और लड़कियों का कौशल विकास के साथ उन्हें खेलों से जुड़ी आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई। इससे वे आगामी स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से क्षेत्रीय युवाओं को खेलों के क्षेत्र में नया प्लेटफार्म देने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा को दिखाया। इस मौके पर डिप्टी सीईओ डा. अरविंद करवानी, निदेशक स्पोर्ट्स अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें