फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नशे पर लगाम कसते हुए पुलिस ने तीन युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सुलेमान चौधरी के निर्देश पर सिटी थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा द्वारा जराई मोड़ के पास नाका लगाकर जांच की गई। पुलिस ने बताया कि इसी बीच वहां से गुजर रहे तीन युवकों की शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक से 15.90 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद की। तुरंत हरकत में आते हुए खेप सहित युवकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान जुगल किशोर निवासी सुंदरबनी, किशोर शर्मा निवासी सुंदरबनी व साहिल शर्मा पुत्र सोमनाथ निवासी नौशेरा, राजौरी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में एफआईआर संख्या 199 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज कनर आगे की कार्रवाई शुरू दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें