रियासी। कांसीपट्टा क्षेत्र में बेटी के साथ दरिया में छलांग लगाने वाली महिला निम्मो देवी निवासी भारख का शव शनिवार को अखनूर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र खडगाल से बरामद हुआ।
शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अखनूर के ग्रामीण क्षेत्र में एक महिला का शव दरिया चिनाब में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रियासी तलवाड़ा की स्थानीय पुलिस के साथ शव को बाहर निकाला और दरिया में बही महिला के रिश्तेदारों को मौके पर शिनाख्त के लिए बुलाया। यहां पर महिला के शव की पहचान निम्मो देवी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक महिला का शव उसके परिवार को सौंप दिया। गौरतलब है कि दरिया में छलांग लगाने वाली मां-बेटी में से बेटी किरण का शव उसी दिन देर शाम डेरा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया था। ब्यूरो