फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिले 2 युवकों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
शहर के दो विभिन्न इलाकों में शनिवार को नहर से दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं। शवों को जीएमसी में रखा गया है।
बख्शी नगर इलाके में पवन फ्रूट आइसक्रीम के पास नहर में शाम के वक्त स्थानीय युवकों ने एक शव को बहते देखा। शव को किनारे रखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। युवक की पहचान विपिन कुमार निवासी पलोड़ा के रूप में हुई है। शव पानी में होने की वजह से खराब हो चुका है। पुलिस की ओर से प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह युवक सुंदरबनी इलाके में कार्य करता था, बुधवार को वो जानीपुर इलाके में नहर में गिरा था, किसी व्यक्ति ने उसे देखा था और पुलिस को सूचित किया था। वहीं दूसरा मामला गाड़ीगढ़ इलाके का है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव नहर से बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार दड़प गुरुद्वारा इलाके की नहर में नहा रहे युवकों ने शव देखे जाने पर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। में एक शव को पडे देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान नरेंद्र सिंह (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पहुंचा दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के घरवालों से मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें