अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ।
मिशन एडमिशन में पहली मेरिट सूची के दाखिले जारी हैं। शुक्रवार को शहर के दो कालेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 195 रही। डिग्री कालेज कठुआ में जहां 162 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया वहीं महिला डिग्री कालेज में 33 छात्राओं ने दाखिला लिया। अब छह दिनों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 1295 हो गई है।
डिग्री कालेज कठुआ के प्रो. अनूप शर्मा ने बताया कि छठे दिन साइंस विषयों 84 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वहीं आर्ट्स में 62, बीबीए में चार, बीसीए में पांच, बीकाम में सात विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। डिग्री कालेज में छठे दिन के विद्यार्थियों को मिलाकर कुल संख्या 1143 हो गई है। वहीं महिला डिग्री कालेज कठुआ के प्रो. राकेश जसरोटिया ने बताया कि छठे दिन साइंस विषयों में 11 और आर्ट्स विषयों में 22 छात्राओं ने दाखिला लिया। इस प्रकार महिला डिग्री कालेज में दाखिला लेने वाली छात्राओं की संख्या 152 हो गई है।