जम्मू। एक्स सर्विस मैन रैली वीरवार को कारगिल सेंटनेल ब्रिज कारगिल में आयोजित हुई। इसका मुख्य उद्देश्य वीर नारी और उनके परिवार को सरकारी योजनाओं, फ्री मेडिकल सुविधाओं के बारे में जानकारी देना था। इस दौरान एक्स सर्विस मैन, विधवा महिलाएं, वीर नारी और दूसरों पर आश्रित लोग शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मो. आमिर एग्जीक्यूटिव काउंसलर, एजूकेशन, पीडीडी, रेवेन्यू, फारेस्ट कारगिल की मौजूदगी रही। इस दौरान जिला सैनिक वेलफेयर के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न बैंकों के अधिकारियों की मौजूदगी रही। उन्होंने सभी एक्स सर्विस मैन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।