फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ियों पर बर्फ गिरने से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम सुहावना
विज्ञापन

बिलावर। पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के बाद अचानक ठंड बढ़ गई है। इससे विभिन्न बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बुधवार को लोगों ने जैकेट, स्वेटर, कंबल, रजाई आदि की जमकर खरीदारी की। दूसरी तरफ बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है। जमकर बारिश न होने के कारण किसान अभी भी निरास हो रही है। उन्होंने बताया कि गेहूं सहित अन्य फसलों की बुआई के लिए अभी बारिश की सख्त जरूरत है। मंगलवार रात को अचानक काली घटाएं छा गई। इसके बाद जमकर बिजली चमकने लगी। कुछ देर बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों की उम्मीद थी कि जमकर बारिश होगी लेकिन सारा दिन हल्की बूंदाबांदी होती रही। विश्वदास, प्रीतमचंद्र, लेखराज, चुनीलाल ने बताया कि कम से कम दो तीन घंटे लगातार बारिश हो तभी खेतों में बुआई के लिए नमी आ पाएगी। उन्होेंने उम्मीद जताई की मौसम के मिजाज को देख कर लगा रहा है कि अगले एक दो दिन में खूब बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें