फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को मैसेज भेज, छात्र ने कर लिया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते गोल मेला इलाके में पुल के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में कालेज के छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। इससे पहले उसने एक लड़की को आत्महत्या करने का मैसेज भेजा था। पुलिस अधिकारी इस मामले को कुछ दिन पहले एक युवती के आत्महत्या प्रकरण से जोड़कर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे सचिन नाम के युवक को साथ लेकर कुछ लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे लग रहा था कि जहरीली वस्तु का सेवन किया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि युवक का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस इस मामले को शहर की एक युवती के आत्महत्या प्रकरण से जोड़कर जांच कर रही है। बताया जाता है कि मरने से पहले छात्र ने एक लड़की को अपने मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि वह आत्महत्या करने वाला है। लड़की ने इस मैसेज के बारे में उसके दोस्तों को बताया। जिसके बाद दोस्तों ने सचिन की तलाश शुरू कर दी। वह उन्हें गोल मेला में पुल के नजदीक सुनसान इलाके में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। सचिन के पास एक जहर की बोतल थी, लेकिन वह भरी हुई थी। पुलिस आशंका जता रही है कि शायद सचिन दो जहर की बोतलें साथ लेकर गया था। एक निगलने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। एचएचओ संजीव गुप्ता ने कहा कि अभी इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें