फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की गोलाबारी के बाद दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तान सेना द्वारा करमाड़ा क्षेत्र में बीस मिनट तक भारतीय चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर होने वाली गोलाबारी से एक बार फिर गांव के लोगों में आतंक का माहौल बन गया है। इसके चलते दोपहर से लेकर देर शाम तक लोग अपने घरों में ही दुबके रहे कि कहीं फिर पाक सेना उनके घरों पर गोलियां न दागना शुरू कर दे।
विज्ञापन

करमाड़ा निवासी नरेश कुमार, अमित शर्मा, बीबी शर्मा आदि का कहना है कि पिछले कई दिनों से चल रही गोलाबारी में पाक सेना ने सैकड़ों की संख्या में मोर्टार दागे हैं परन्तु हमारे घरों के पास एक भी मोर्टार नहीं गिरा था पर शुक्रवार को पहली बार पाक सेना की हैवी मशीन गनों की गोलियां हमारे घरों की छतों और दीवारों पर लगी हैं। इससे हर किसी के दिल में डर पैदा हो गया है, क्योंकि जब मोर्टार दागे जाते हैं तो उनकी आवाजें सुनकर हर कोई सुरक्षित स्थानों की आड़ लेने लगता है।परंतु अब जिस तरह हमारे घरों पर अचानक पाक सेना द्वारा गोलियां दागी जाने लगी हैं उससे तो बड़ा खतरा पैदा हो गया है। हम लोग दिन में भी खेतों में काम कर रहे होते हैं। कभी खुले में बैठे होते हैं। हमारे घरों के बच्चे आंगन में खेल रहे होते हैं। ऐसे में इन गोलियाें के घरों में लगने से गांव वालों को जान का खतरा बढ़ गया है। गौरतलब है कि करमाड़ा में पिछले शनिवार और रविवार को पाक सेना द्वारा की गई भारी गोलाबारी के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को छोड़ कर पुंछ नगर तथा अन्य सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। वहीं करीब छह-सात दिनों तक करमाड़ा में गोलाबारी न होने के बाद अब लोग अपने घरों को लौटने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें